ICC टेस्ट रैंकिंग:टीम इंडिया वर्ल्ड नंबर-1 बनी, न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ा; इस साल जून तक टॉप पर रहना तय
महाराष्ट्र टाइम्स
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने शनिवार को ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय टीम टॉप पर पहुंच गई है। उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से टेस्ट सीरीज जीतने का फायदा मिला है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है।
भारतीय टीम ने शनिवार को ही इंग्लैंड को सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट में पारी और 25 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ ICC ने रैंकिंग जारी की। टीम इंडिया के 122 और न्यूजीलैंड के 118 पॉइंट
💁जून में होगा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल
टीम इंडिया अब जून तक इसी रैंकिंग पर काबिज रहेगी, क्योंकि इससे पहले टॉप-2 टीम की कोई टेस्ट सीरीज नहीं होनी है। जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से 2 टेस्ट की सीरीज खेलना है, लेकिन यह सीरीज भी रद्द या टल सकती है। क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की दो फाइनलिस्ट टीम इंडिया और न्यूजीलैंड तय हो चुकी हैं।
18 जून को ही न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच लॉर्ड्स में चैम्पियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। हालांकि मार्च में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इसका असर टॉप-2 टीम की रैंकिंग पर नहीं पड़ेगा।
💁वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-2
भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में 117 पॉइंट के साथ नंबर-2 पर काबिज है। इस फॉर्मेट में 2019 की वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टॉप पर काबिज है। इंग्लिश टीम के 123 पॉइंट हैं। न्यूजीलैंड टीम 116 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। उसके और इंडिया के बीच एक ही पॉइंट का अंतर है।
,💁टीम इंडिया के पास टी-20 में नंबर-1 बनने का मौका
भारतीय टीम टी-20 रैंकिंग में नंबर-3 पर काबिज है। उसके 268 पॉइंट हैं। इंग्लैंड 275 पॉइंट के साथ टॉप पर काबिज है। दूसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया टीम के 272 अंक हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली जा रही है, जो अभी 2-2 से बराबरी पर है। आखिरी मैच कोई भी टीम जीतेगी उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
वहीं, टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 की सीरीज खेलना है। यदि भारतीय टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करता है, तो वह टी-20 रैंकिंग में भी नंबर-1 बन सकती है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का नतीजा भी रैंकिंग पर कोई फर्क नहीं डालेगा।



टिप्पणियाँ